बिजनौर
चिकित्सा शिविर में किया गया 160 मरीजों का उपचार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। मंडावर क्षेत्र के ग्राम दयाल वाला में जनकल्याण हेतु एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो मरीजों का डॉक्टर व उनकी टीम द्वारा उपचार किया गया। रविवार को ग्राम दयाल वाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने फीता काट कर शुभारंभ किया। शिविर के आयोजक वरिष्ठ फिजीशियंन डॉक्टर एस डी शुक्ला व उनकी टीम द्वारा लगभग 160 मरीजों का उपचार किया गया।इस मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रहीं।



