पाकुड़
स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर बीडीओ टुडू दीलिप की अध्यक्षता में हुई बैठक
A meeting was held under the chairmanship of BDO Tudu Dilip regarding the celebration of Independence Day
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस समारोह को बड़े ही उत्साह और अकीदत के साथ मनाये जाने को लेकर हिरणपुर प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टुडू दीलिप की अध्यक्षता में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में अहम बैठक हुई। जिसमें अंचलाधिकारी मनोज कुमार, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों सहित प्रखण्ड/ अंचल कार्यालय के कर्मी अन्य समेत पुलिस पदाधिकारी ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार पल बनाने और प्रोटोकॉल का अनुपालन करतें हुए 15 अगस्त 2025 को प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों में तय समयावधि में ही ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीपीओ ट्विंकल चौधरी, मुखिया, पुलिस पदाधिकारी अन्य मौजूद थे।



