मुरादाबाद
भाजपा द्वारा महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन कार्यक्रम आयोजन किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के आवाहन पर महानगर के सभी दस मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें महानगर के सभी दस मंडलों में महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर एवं फूल मालाएं पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
महानगर के सभी दस मंडलों में महानगर के जनप्रतिनिधियों एवं महानगर के पदाधिकारियों ने मंडल में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया ।
प्रत्येक मंडल में सभी मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार ने अपने कार्यकाल में देशवासियों में देश प्रेम की भावना को जगाने हेतु प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त से पूर्व देश भर में महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों कि प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन करना है इसी क्रम में महानगर के सभी दस मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों प्रतिमा की साफ सफाई कर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया सभी मंडलों में मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ आम जनता की भी भागेदारी रही।
महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सैनिकों प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता महानगर कार्यक्रम संयोजक विशाल त्यागी पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य गिरीश वर्मा पूर्व बाल संरक्षक आयोग अध्यक्ष विशेष गुप्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता महामंत्री नत्थू राम कश्यप, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, कमल गुलाटी, ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, नवदीप टंडन, दिनेश सिसोदिया, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, चंद्र प्रजापति, शम्मी भटनागर, अजय वर्मा, गेत पाल सिंह, सर्वेश पटेल, सुनीता शर्मा, शशी किरण, धर्मेश सैनी, अभिषेक चौबे, आलोक सैनी, अमित सिंह, मिंटू, प्रमोद शर्मा, सोनल अग्रवाल, विजय लक्ष्मी, सुनीता सैनी, हेमा खत्री, पूनम सैनी, शीतल चौहान, दीक्षांत चौधरी, अश्वनी शर्मा, सौरभ सक्सैना, हरिओम सैनी, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, कपिल गुप्ता, विशाल रस्तौगी, सूर्य मोहन शमशेरी, मिथुन शर्मा, सोमपाल प्रजापति, राजीव शर्मा, गजेंद्र लोदी, सतेंद्र कुमार, विमल शर्मा, अर्चित गुप्ता, विशाल अग्रवाल, अनुज शर्मा, मयंक कश्यप, विजय वर्मा, प्रवीण बोरा, आशीष सक्सैना, आदि महानगर पदाधिकारीगण मंडल के पदाधिकारीगण मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं पार्षदगण शामिल रहे।



