पुण्यतिथि के अवसर पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली ,रिठौरा नगर के पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में सोमवार को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके चित्र पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रदीप कुमार गुप्ता ने छात्र -छात्राओं को बताया हमारे गुलाम भारत देश को आजाद कराने के लिए नेता जी ने नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।हम सब को नेता जी के बताए मार्ग पर चलकर अपने राष्ट्र की आजादी के लिए कभी किसी के आगे न झुकने का संकल्प दिलवाया।इस मौके पर शिक्षक राजेंद्र सक्सेना, खूबकरन लाल,दीपिका बनर्जी, प्रज्ञा गुप्ता, सुलभ अग्रवाल, रेहान खान, सुमित गंगवार, ममता शंखधार,रूबी गंगवार,शीतल साहू,राधा कश्यप,ग्रेसा सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



