अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया नमन
Tributes paid to Atal Bihari Vajpayee on his death anniversary

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भाजपा के अजातशत्रु, हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने पाकुड़ के अटल चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा को खड़ा किया। उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। सबसे अधिक सर्वमान्य नेता कोई था तो वो अटल जी थे। वो भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उनके कुशल नेतृत्व का नतीजा ही है कि आज हम सब यहां हैं। उन्होंने जो राह हमें दिखाई, हम उसे लेकर आगे बढ़ रहे हैं।अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व सबसे अलग था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की। 5 प्रधानमंत्रियों के सामने वो विपक्ष के नेता रहे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। विपक्ष में रहते हुए कभी सत्ता की चाह नहीं रखी। संयुक्त राष्ट्र संघ में 2 बार उन्होंने भारत का पक्ष रखा और अपने वक्तव्य से दुश्मनों को चेताया भी।उनका आदर्श राजनीतिक जीवन व विचार हमारे लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेंगे।अटल बिहारी आज जहां भी हैं, वहां से वो सबको आशीर्वाद दे रहे होंगे। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि अटल जी अपना सारा जीवन एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प के साथ काम किया. राष्ट्र उनके अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह,जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह , मनीष पाण्डेय,नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, हिसाबी राय,पवन भगत,सपन दुबे, बासु मंडल, मनोजीत पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



