अमरोहाक्राइम

अमरोहा में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़

डॉक्टर-पत्नी और महिला दलाल गिरफ्तार, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और अमरोहा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल में संयुक्त कार्रवाई की। एक घर में चल रहे अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण केंद्र का पर्दाफाश किया गया।
हरियाणा के रोहतक जिले के पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ विश्वजीत ने अमरोहा के नोडल अधिकारी डॉ दिनेश कुमार सक्सेना के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। एक घर के कमरे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से हरियाणा और पंजाब से आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही थी।
आरोपी डॉक्टर देवेंद्र और उसकी पत्नी पूनम मिलकर यह अवैध केंद्र चला रहे थे। महिला दलाल सुधा, जो पिलखुआ की घास मंडी की रहने वाली है, 30 हजार रुपए में भ्रूण लिंग परीक्षण की डील करवाती थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीम ने मौके से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और नकदी बरामद की है। यह रैकेट काफी समय से चल रहा था। हरियाणा पुलिस ने महिला दलाल का पीछा कर इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button