शामली
हाईवे पर मांझें की चपेट में आकर बाइक सवार की गर्दन कटी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के एलम बाईपास मार्ग पर पतंग के मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बाइक सवार व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी संजीव अपनी पत्नी मानसी के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत जनपद के गांव माजरा से अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव जा रहा था। बाइक सवार दंपति जैसे ही थाना क्षेत्र के एलम बाईपास मार्ग पर पहुंचे तो गांव से उड़कर हाईवे पर मांझे सहित आई पतंग की चपेट में आकर घायल हो गए। पतंग के मांझें से बाइक सवार व्यक्ति की गर्दन कट गई। घायल दंपति की चीख-पुकार सुनकर मौके पर दर्जनों राहगीर इकट्ठा हो गए राहगीरों ने जानकारी 108 एंबुलेंस व 112 पुलिस को दी। मौके पर 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने पहुंचकर घायल पति-पत्नी का उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बाइक सवार व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।


