रामपुर शाहबाद
रविवार को आयोजित होगी बेस्ट माही इंस्टिट्यूट की प्रवेश परीक्षा
परीक्षा के माध्यम से छूट या निःशुल्क प्रशिक्षण ले सकेगा परीक्षार्थी

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर,शाहबाद। क्षेत्र में संचालित बेस्ट माही इंस्टिट्यूट कोतवाली के सामने शाहबाद में है उसकी परीक्षा इसी रविवार को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में कक्षा 6 से ऊपर के सभी विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। बेस्ट माही इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि हमारे यहां परीक्षार्थी को उसकी एजुकेशन के आधार पर प्रवेश लेते है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रा को छूट या निःशुल्क कंप्यूटर, पार्लर, सिलाई, मेंहदी में से कोई भी एक प्रशिक्षण ले सकती है। यह परीक्षा केवल लड़कियों के लिए है। यह परीक्षा इसी रविवार को क्षेत्र के विद्यालय जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। परीक्षा में क्षेत्र की ज्यादा से ज्यादा बालिकाएं सम्मिलित होंगी।


