लातेहार
खस्सी मांदर कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी
Preparations complete for Khasi Mandar Cup football tournament
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। बारियातू प्रखण्ड के बारिखाप आदिवासी युवा क्लब की ओर से जतराटांड खेल मैदान में खस्सी मांदर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। क्लब अध्यक्ष शषीत उरांव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पंचायत के मुखिया राजीव भगत ने खेल मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन समिति की पहल की सराहना की। इस बार टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीण और युवा क्लब सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।



