रामपुर शाहबाद
खाना बनाते समय गैस चूल्हे पर गिरकर महिला झुलसी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाते वक्त महिला को दौरा पड़ा। और गैस चूल्हे पर गिरकर बुरी तरह झुलस गई। एंबुलेंस की सहायता से महिला को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया।शाहबाद थाना क्षेत्र एक गांव निवासी 45 वर्षीय मूंगा देवी पत्नी सुरेश गैस चूल्हे पर खाना बनाते वक्त अचानक दौरा पडा और जलते हुए गैस के चूल्हे पर गिर कर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हालात स्थिर देख घर वापस भेज दिया ।



