Uncategorized
लोनी बॉर्डर निवासी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, जांच अधिकारी पर लगाया झूठी रिपोर्ट का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी बॉर्डर स्थित सत्यम सिनेमा निवासी सोहनबीर सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर राष्ट्रीय राजमार्ग 709-बी के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर हरे पेड़-पौधे लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि हरित पट्टी क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जे कर लोगों ने मकान व दुकानें बना ली हैं, जिस कारण प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
शिकायत कर्ता के इस मामले की जांच नगर पालिका लोनी के अवर अभियंता मनोज कुमार को सौंपी गई।शिकायत कर्ता का आरोप है कि पालिका परिषद के अवर अभियंता ने बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही अपनी झूठी रिपोर्ट लगा दी। अपनी रिपोर्ट में अवर अभियन्ता ने उल्लेख किया कि शिकायतकर्ता ने वार्ड-41 में नाली और सड़क निर्माण की मांग की है, जिसे निकाय बोर्ड की बैठक में स्वीकृत कर निविदा प्रक्रिया के बाद कराया जा सकता है।
शिकायतकर्ता सोहन वीर सिंह का कहना है कि उन्होंने नाली या सड़क निर्माण संबंधी कोई मांग नहीं की।उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने बिना उनसे बात किए झूठी रिपोर्ट तैयार कर इसे स्थलीय निरीक्षण दर्शाते हुए आईजीआरएस शिकायत संख्या 40014025040094 (दिनांक 25/08/25) का झूठा निस्तारण अपने आफिस में ही बैठकर कर दिया।
शिकायतकर्ता ने इसे मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली शिकायतों के झूठे निस्तारण का उदाहरण बताते हुए जांच अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।शिकायत कर्ता का आरोप है कि भष्ट्राचार के चलते लोक निर्माण विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है

