शामली

साल्हापुर यमुना नदी के तट पर मिला शत विक्षत अज्ञात शव,

पंचनामा भर पोस्टर्माटम को भेजा शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 चौसाना : भडी के मजरा साल्हापुर गांव स्थित यमुना तट पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब महिलाओं ने लकड़ी बीनने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शत-विक्षत नग्न शव देखा। शव की हालत इतनी खराब थी कि ग्रामीणों में दहशत फैल गई। महिलाओं ने तत्काल इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव को देखकर अंदाजा लगाया  जा सकता है कि मृतक की उम्र 30-35 वर्ष रही होगी।
सूचना मिलते ही चौसाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शरीर की विक्षत अवस्था के कारण शव की पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे उसकी त्वचा व अंग गल-सड़ चुके हैं और शरीर का कुछ हिस्सा जंगली जानवरो ने खराब कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। वहीं, शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव का मुॅह का कुछ हिस्सा व पेट का कुछ हिस्सा जला प्रतीत हो रहा है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या की गई होगी और यमुना नदी मे जलस्तर बढने का फायदा उठाने को शव यमुना नदी मे डाल दिया गया होगा। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया है और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। ताकि मौत के कारणाों को स्पष्ट किया जा सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button