सिंगरौली
सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर की गई कार्यवाही
छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा सडक दुर्घटनाओ एंव उनमे होने वाली मृत्युदर को कम किए जाने एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य 15 दिवसीय अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 08.09.2025 को यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध अभियान चलाया जाकर कार्यवाही के गई। अभियान के दौरान 55 वाहनों पर निम्न शीर्षों पर कार्यवाही की गई।
1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना।
2. बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किए चार पहिया वाहन चलाना।
3. तेजगति से वाहन चलाना।
4. नाबालिग द्वारा वाहन चलाना।
5. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करना।
6. शराब पीकर वाहन चलाना।
7. गलत साइड से वाहन चलाना।
8. ओव्हर लोडिग यात्री/मॉल वाहनो पर कार्यवाही।
9. बिना लायेसंस वाहन चलाना।
10. बिना फिटनेस वाहन चलाना।
11. बिना परमिट वाहन चलाना।
डी पॉल स्कूल, डीपीएस स्कूल एवं सरस्वती स्कूल विंध्यानगर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की दी गई जानकारी। यातायात पुलिस के द्वारा विंध्यनगर एनटीपीसी परिसर के अंदर स्थित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं समझाया गया कि बिना लाइसेंस के दो पहिया वाहन ना चलाएं एवं सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें।
रहवीर योजना एवं कैशलेस स्कीम की दी गई जानकारी
शासन द्वारा दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के मदद हेतु बनाई गई राहवीर योजना एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के कैशलेस उपचार हेतु बनाई गई स्कीम की जानकारी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई कि राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन अवर में अस्पताल पहुंचने पर ₹25000 तक का पुरस्कार शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा। यातायात पुलिस सिंगरौली वासियो से अपील करती है, कि यातायात नियमो का पालन करे।



