शामली
पत्नी और ससुरालियों पर मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे की नई बस्ती निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालयों पर उसके मकान का जबर्दस्ती ताला तोड़कर सामान ले और उसके मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच में जुटी हुई है। कस्बे की नई बस्ती निवासी साजिद ने बताया कि उसकी शादी कई वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही सलीम की पुत्री रिजवाना के साथ हुई थी पीड़ित का आरोप है कि कुछ माह से उसकी पत्नी और उसके बीच विवाद चल रहा है। आरोप हे उसकी पत्नी मायके में रह रही है और उसके ससुरालिए आए दिन पीड़ित के साथ गाली गलौज मारपीट एवं झूठे मुकदमे में फसाने का षड्यंत्र रचते रहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि पीड़ित अपने ससुरालयों से परेशान होकर अपने घर का ताला लगाकर मजदूरी करने के लिए हरियाणा में गया हुआ था। सोमवार को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग पीड़ित के घर पर पहुंचे और ताला तोड़कर जबरदस्ती उसके घर का सामान निकाल लिया और जबरन कब्जा करते हुए उसके मकान पर अपना ताला लगा लिया। पीड़ित युवक ने जिलाधिकारी सहित थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


