पाकुड़

ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

one arrested with brown sugar

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। एसडीपीओ डीएन आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को साझा करते हुए बताया कि मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी अस्पताल में गठित विशेष जांच टीम द्वारा छापेमारी करने हेतु जैसे ही पहुंचे, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उक्त व्यक्ति को दबोचने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति किताझोर निवासी है जो पहले अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है। वही एसडीपीओ डीएन आजाद ने कहा कि तलाशी लेने पर लगभग 70-80 हजार कीमत की 2.28 ग्राम ब्राउन शुगर सह- एक अपाचे बाइक उक्त व्यक्ति के पास से मिले हैं और ये अपराधी अन्य के यहां से ब्राउज़ सुगर खरीदकर लाकर पाकुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में खपाते है। उन्होंने कहा कि कुछ नाम प्रकाश में आया है जो अनुसंधान में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button