Uncategorized

एसओजी के हैड कांस्टेबल की पत्नी बनी सीआई

बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में रूचि रखकर करना चाहिए नाम रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। ग्राम पंचायत ठीकरिया की बेटी स्नेहलता ने इतिहास रचकर नाम रोशन किया है। ठेकेदार शीशराम निठारवाल ने बताया कि स्नेहलता 2016 में पुलिस उप निरीक्षण बनी थी। वर्तमान में हरमाड़ा थाना में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। कार्य शैली एवं पुलिस प्रशासन के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने पर पदोन्नति होकर पुलिस निरीक्षक का पद हासिल कर लिया। इतना ही नहीं स्नेहलता बहिन के पति मदनलाल कूड़ी एसओजी में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। ठीकरिया की बेटी स्नेहलता का कहना है कि कि बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में रूचि रखकर आगे बढक़र मंजिल हासिल करना चाहिए। जिससे गांव, समाज, देश में नाम रोशन करना चाहिए। स्नेहलता इंस्पेक्टर कहना है कि अपराधीयों में भय व्याप्त होगा। आमजन में विश्वास होगा। उनकी पदोन्नति पर धायल हॉस्पिटल हार्ट एंड रिसर्च सेंटर रींगस के निदेशक एच.एस. धायल, सीईओ सुनिल कुमार धायल, शिक्षाविद् गिरधारी सिंह रूलानियां, पुलिस उपाधीक्षक राम सिंह, उपाधीक्षक उमेश निठारवाल, आईआरटीएस रेलवे अधिकारी हरफूल सिंह चौधरी , किशन लाल निठारवाल , गोपाल सिंह कूड़ी कांसरड़ा एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर के साथ ठीकरिया की बेटी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अशोक सामोता, विक्रम, रामेश्वर बाजिया रींगस, जगन सिंह बाजिया, गोविन्द राम बाजिया पूर्व सरपंच,ओम प्रकाश पूनियां, रामेश्वर ऐचरा, फूलचंद ऐचरा, नंदकिशोर जांगिड़, मोहन लाल लांबा, राकेश लोरा, हरफूल शेषमा, श्रवण सिंह साखुनियां, सुरेश पावण्डा, सहित अनेक ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button