रामपुर शाहबाद
भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम शाहबाद को सौंपा
शाहबाद से दिल्ली को चल रही डग्गामार बसो को बन्द कराने की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद । क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन भानु के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ो किसानों को एवं पदाधिकारियों को लेकर एक छः सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी रामपुर के नाम शाहबाद उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय को सौंपा दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन भानु ने कहा है कि शाहबाद से दिल्ली को लगभग डेढ दर्जन से अधिक डग्गामार बसे रोजाना संचालन कर रही हैं जो सरकारी टैक्स को चोरी खुलेआम करते हुए अपना संचालन कर रही है ऐसा नहीं है कि परिवहन विभाग रामपुर पर तैनात अधिकारियों को इसकी जानकारी ना हो मगर उसके बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं ज्ञापन में वन विभाग के द्वारा पेड़ लगाने के नाम पर करोड़ों रुपए की हेरा फेरी की गई है इसकी जांच कराने की मांग की गई है और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है वन विभाग ने लकड़ी माफियाओं से साठ गाठ करके रोड किनारे खड़े सागौन व अन्य कीमती लकड़ी को कटवाकर मोटी रकम वसूल की है शाहबाद क्षेत्र में तैनात वन विभाग के अधिकारियों की जांच करा कर उच्च स्तरीय कार्यवाही की मांग की गई साथ ही शाहबाद क्षेत्र के बॉर्डर के नसदीक आवला डिपो से आने वाले पेट्रोल व डीजल के टैंकरों से तेल निकाल कर शाहबाद क्षेत्र के ग्राम टांडा रोड पर बेचा जाता है तेल निकाल कर पानी मिलाया जाता है जिससे किसान की मशीनरी में खराबी आ रही है इसकी जांच कराई जाए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है व ग्राम अलाफगंज में गाटा संख्या 298 मिन जुमला जो श्रेणी पांच की थी उसको तहसील प्रशासन ने हेरा फेरी करके श्रेणी एक में दर्शा कर भूमाफियाओं से मोटी रकम वसूल की है ज्ञापन में आगे कहा गया कि तहसील क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र में जो राशन शासन द्वारा गरीबों को दिलाया जाता है राशन डीलर प्रशासन की मिली भगत से प्रति यूनिट पर 1 किलो से 2 किलो राशन कम दे रहे हैं जिसकी शिकायत करने पर भी पूर्ति अधिकारी शाहबाद कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है इस पर तुरंत जांच करा कर कार्रवाई की मांग की गई है ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों में भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला महासचिव मुकीत मियां, नगर अध्यक्ष सलमान मियां, शकील अहमद, रमेश मौर्य, इंद्रपाल सिंह, नौबत राम, महिपाल, मौसम खान, दीपक चौधरी, शेर खान ,आदि मौजूद रहे

