बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी का उदाहरण देकर राहुल गांधी पर अमित शाह ने साधा निशाना; क्या-क्या बोले?

सासाराम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम की क्षेत्रीय बैठक में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा कार्यकतार्ओं से जनता तक इन्हें पहुंचाने का आह्वान किया। अपने भाषण में उन्होंने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ करार दिया।

सासाराम में क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। मंच पर उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री संतोष कुमार सिंह और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद रहे।

अमित शाह ने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाल ही में बिहार यात्रा पर आए थे, लेकिन उनकी यात्रा का मकसद शिक्षा, रोजगार, बिजली या सड़क विकास नहीं था। शाह के मुताबिक, राहुल गांधी की यात्रा दरअसल घुसपैठिया बचाओ यात्रा थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ह्लक्या घुसपैठियों को मुफ्त राशन, रोजगार, नौकरी, वोट का अधिकार और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलना चाहिए?ह्व अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हमारे युवाओं के अधिकार छीनकर बांग्लादेश के घुसपैठियों को देना चाहते हैं।

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव अगर पूरी जिंदगी भी मुख्यमंत्री रहें तो भी उतना काम नहीं कर सकते, जितना एनडीए सरकार ने किया है। अमित शाह ने लालू शासन को घोटालों से जोड़ा और कहा कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला समेत कई भ्रष्टाचार मामलों से बिहार को पीछे धकेल दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button