मुरादाबाद

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए रेलवे मंडल की अनोखी पहल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। स्वच्छता अभियान को नई दिशा देते हुए रेलवे मंडल ने सफाई मित्रों और उनके परिवारजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई सहायकों और उनके परिजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
मिशन इंद्र धनुष की विस्तृत जानकारी दी गई 
शिविर में प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई और निवारक देखभाल पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान सभी कार्यरत सफाई सहायकों को पीपीई किट वितरित की गई। साथ ही स्वच्छता, रोग निवारण और स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को मिशन इंद्रधनुष योजना की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को घातक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है।
रेलवे मंडल का कहना है कि यह पहल सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी तो है ही, साथ ही उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रयास भी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब सफाई मित्रों की देखभाल और उनके कल्याण को प्राथमिकता दी जाएग
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button