अमरोहा
अमरोहा में बहनों से वेश्यावृत्ति कराने का मामला
तीन बच्चों की मां ने DIG मुरादाबाद को पत्र लिखा, भाइयों पर लगाए गंभीर आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर में एक महिला ने अपने भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने डीआईजी मुरादाबाद को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। उसके भाइयों ने जबरदस्ती उसका तलाक करवा दिया।
तलाक के फैसले में मिले ढाई लाख रुपए भाइयों ने हड़प लिए। जब महिला ने पैसों की मांग की, तो भाइयों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसे खाने-पीने को कुछ नहीं दिया गया। उसका मोबाइल छीन लिया गया। बात-बात पर मारपीट की जाती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई उससे देह व्यापार करवाना चाहते हैं।
हाल ही में जब भाइयों ने उसकी पिटाई की, तो उसकी कुंवारी बहन बचाने आई। भाइयों ने उसे भी नहीं बख्शा। महिला और उसके बच्चों को न तो काम करने दिया जा रहा है और न ही कुछ और करने की आजादी है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी आपबीती सुनाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


