पाकुड़

झामुमो के केन्द्रीय समिति सदस्य मनोनीत हुए मिथिलेश कुमार घोष

Mithilesh Kumar Ghosh nominated as Central Committee member of JMM

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 13वें महाधिवेशन के उपरांत झामुमो पार्टी का केन्द्रीय समिति का विस्तार करते हुए पाकुड़ जिले के मिथलेश कुमार घोष को झामुमो केन्द्रीय समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। जिससे झामुमो के पाकुड़ इकाई में खुशी का आलम है। वही झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजूल ईस्लाम ने केन्द्रीय समिति सदस्य बनाये जाने पर मिथलेश कुमार घोष को बधाई दी है। वही मिथलेश कुमार घोष ने कहा कि मैं लम्बी अवधि से झामुमो में सक्रिय किरदार निभाते हुए आ रहे हैं। झामुमो के आला कमान द्वारा केन्द्रीय समिति सदस्य के रूप में मनोनीत करने से मेरी जिम्मेवारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। कहा आला कमान ने जिस उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी है, निश्चित रूप से धरातल पर दिखेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button