साहेबगंज

जलसहियाओं के लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

Memorandum submitted regarding pending honorarium of Jal Sahaiyas

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। झारखंड मजदूर मोर्चा ने जिले की जलसहियाओं को 11 माह का मानदेय एवं मोबाइल राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर विरोध दर्ज किया है। इस संबंध में मोर्चा ने शनिवार की पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जलसहियाओं से लगातार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों में योगदान लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलने से वे आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं और उनका पूजा त्यौहार फीका हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे जलसहियाओं में आक्रोश है। जबकि विभाग को आवंटन भी प्राप्त है। यह सरकारी नियमानुसार भी गलत है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो जिला शाखा आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर जिला अध्यक्ष भरत यादव, उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद साह, सचिव अशोक कृष्ण यादव समेत अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button