मथुरा
व्रन्दावन में 117 छात्रों ने एक साथ किया योग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन स्थित शोध संस्थान में कुरुक्षेत्र विवि के विद्यार्थियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को 117 विद्यार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलंटियर्स के साथ योग किया। इस दौरान योगाचार्य विष्णु गौतम और महेश खंडेलवाल ने छात्रों को योग कराया। उन्होंने व्यायाम और स्वास्थ्य का महत्व समझाया और कहा कि स्वस्थ युवा ही समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। इस दौरान सोसाइटी सचिव अमृत लाल खंडेलवाल, समन्वयक शिव कुमार गुप्ता, सदस्य डॉ. विनीता गुप्ता, सचिन खंडेलवाल और अंकित खंडेलवाल ने योग सत्र के सभी प्रतिभागियों को फेस मास्क देते हुए हाइजीन का महत्व बताया।



