ललितपुर
वरिष्ठ नागरिक मिले सांसद जी से
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ नागरिक समिति जनपद ललितपुर के पदाधिकारी झांसी ललितपुर के सांसद पंडित अनुराग शर्मा से ललितपुर प्रवास पर मिले और उन्हें वरिष्ठ नागरिक दिवस पर अपने कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आमंत्रित किया तथा जनपद स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिसमें मुख्य समस्या विगत दो वर्ष पहले वर्ष नागरिक भवन हेतु माननीय जिलाधिकारी ने अपनी बैठक में नगर पालिका ललितपुर के अधिशासी अधिकारी को लिखित रूप से भवन तैयार कर आवंटन हेतु निर्देशित किया था साथ ही नगर में सड़कों की दुर्दशा पर एवं विद्युत की आपूर्ति में अव्यवस्थाओं पर शीघ्र निस्तारण हेतु कहा था, किंतु आज की स्थिति भी दो वर्ष पूर्व जैसी ही है ना तो नगर बैठक मेंपालिका के माध्यम से भवन प्राप्त हुआ है और ना ही सड़कों की और विद्युत की व्यवस्थाएं सुधरी हैं
सांसद महोदय ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं शीघ्र ही निस्तारित कराकर भवन हेतु नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से तत्काल कार्यवाही हेतु कहां है l समिति के महासचिव जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं एक ज्ञापन के रूप मेंमा ननीय सांसद महोदय को सोप कर तुरंत निस्तारण की मांग की l
बैठक में पंडित प्रताप नारायण दीक्षित गंधर्व सिंह लोधी जयशंकर प्रसाद द्विवेदी राजा राम गोस्वामी गिरजा शंकर दुबे अरुण कुमार बबेले प्रकाश नारायण देवलिया अशोक कुमार स्वर्णकार अवध बिहारी कौशिक अवध बिहारी उपाध्याय बृजमोहन संज्ञा आत्माराम रिछारिया कृष्णकांत सोनी जगदीश प्रसाद पाराशर राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रीतम लाल विश्वकर्मा आदि सदस्य उपस्थित थेl
1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर समिति की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता पंडित लखनलाल शर्मा को एवं प्रदेश के श्रेष्ठतम चित्रकार पूर्व राजपत्रित अधिकारी पंडित ओमप्रकाश बिरथरे की माता जी को जीवन पर्यंत जनपद में श्रेष्ठ कार्यों हेतु उनके निवास पर जाकर सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया,
अक्टूबर मास की मासिक बैठक कल दिनांक 1 अक्टूबर को कचहरी प्रांगण के श्री हनुमान मंदिर पर शाम 4:00 बजे संपन्न होगी सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गयाl
जयशंकर प्रसाद द्विवेदी महासचिव वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति जनपद ललितपुर



