गाजियाबाद

लोनी में बेसहारा गौ माता की मौत पर समाजसेवियों ने पेश की मिसाल

वहीं बिजली विभाग की लापरवाही से लगातार हो रही हैं मौतें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी (ग़ाज़ियाबाद): एक ओर लोनी क्षेत्र में समाज और प्रशासन ने मिलकर बेसहारा गौ माता के निधन पर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही से लगातार हो रही गौ माताओं की मौत ने गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।
पहली घटना लोनी के आशियाना सिटी कॉलोनी की है, जहाँ बेसहारा गौ माता के निधन की जानकारी मिलते ही समाजसेवी संगठन और पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आए।
अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, अखिल भारतीय गौ रक्षा अल्पसंख्यक महासंघ के जिलाध्यक्ष परवेज़ चौधरी, तथा एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव इजराइल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अशोक विहार चौकी के SI अनुराग द्विवेदी और आकाश वर्मा अपनी टीम (नवाब, यूनुस सहित) के साथ मौके पर पहुँचे और नगर पालिका को सूचित किया। तत्पश्चात जेसीबी मशीन बुलाकर गौ माता का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को मानवीय और धार्मिक दोनों दृष्टि से सराहनीय बताया।
वहीं दूसरी ओर, राम पार्क एक्सटेंशन, 50 फूटा रोड, तिकोना पार्क के पास बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, खुले तारों में करंट उतरने से कुछ ही समय में तीसरी गौ माता की मौत हो चुकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा किसी भी राहगीर या बच्चे के साथ भी हो सकता था। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद बिजली विभाग की टीम ने अब तक आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की है।
निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली लाइन की मरम्मत कराई जाए, ताकि आगे कोई जान-माल का नुकसान न हो और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button