बरेली
नगर निगम द्वारा किला क्षेत्र के कटघर में अतिक्रमण हटाने की करी गयी कार्यवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के आदेश के क्रम में किला क्रॉसिंग से कटघर सामुदायिक शौचालय तक अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत रोड के दोनों किनारे स्थित लगभग 72 दुकानों के आगे बढ़ा कर किया गया अतिक्रमण हटाया गया है। इसलिए दौरान मौके पर मौजूद प्रभारी प्रवर्तन दल, राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह , अतिक्रमण टीम साथ में सहयोग एवं सुरक्षा करते हुए प्रवर्तन दल कमांडो उपस्थित रहे।


