हापुड़

थार से स्टंट और तमंचा लहराने वाला गिरफ्तार

हापुड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अवैध असलहा व थार गाड़ी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़। पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया पर थार गाड़ी से स्टंट करते हुए तमंचा लहराने वाले युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को चिन्हित कर दबिश दी और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है, साथ ही स्टंट में प्रयुक्त थार गाड़ी को सीज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button