
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोडै़याहाट। प्रखंड अंतर्गत सकरी फुलवार गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क कॉलेज के पीछे एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर दिया। ग्रामीणों का मांग है कि फोर लाइन सड़क में पुल का निर्माण कराया जाए। ताकि हमारे पंचायत के लोग पंचायत भवन पुल होकर आना-जाना करें और हमारे गांव के लोगों को भी बडा पुल का निर्माण होने के बाद आने-जाने में सुविधा होगी। और हमारे गांव देहात के बच्चे सुरक्षित स्कूल से आना-जाना कर सके। ग्रामीण महारानी सोरेन ने कहा की हमारे गांव के लोगों को आने-जाने का रास्ता नहीं है। डीबीएल कंपनी के द्वारा पानी जाने वाले पुलिया को आने जाने का रास्ता बता रहे हैं। जो काफी छोटा है। पुलिया में एंबुलेंस वहान भी गर्भवती महिला को लेकर नहीं जा सकते हैं। जो बड़ी परेशानी उत्पन्न हुई है। जब तक हम सभी ग्रामीणों की मांग को सरकार प्रशासन जनप्रतिनिधि पूरा नहीं करते हैं, तब तक हम ग्रामीणों के द्वारा आंदोलन करते रहेंगे। ग्रामीण रूपलाल ठाकुर ने कहा कि निर्माणाधीन फोरलेन सड़क निर्माण के पूर्व हम ग्रामीणों की ओर से आने जाने की सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद हम ग्रामीणों को स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं डीबीएल कर्मी आश्वासन दिया था कि फुलवार गांव के लोगों को आने जाने का रास्ता दिया जाएगा। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आज हम सभी ग्रामीणों को पानी जाने वाले पुलिया में आना जाना पड रहा है। ग्रामीण नीलम गोस्वामी ने कहा कि हम ग्रामीणों की मांग को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि समाधान नहीं करती है। तो हम आदिवासी समाज के लोग विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समय रहते ही समस्या का समाधान पर पहल नहीं होती है तो सड़क के बीचो-बीच निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीण त्रिमूर्ति ने कहा कि हमलोग के बीच बडी समस्या उत्पन्न हो गई है। जिस पुलिया में पानी जाना है, उस पुलिया मे हम गांव के लोगो को आने जाने कहा जा रहा है। जबकि निर्मित पुलिया में शादी विवाह मे बस नही जा सकती है। और गांव मे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घट जाने के बाद अग्निशमन वाहन भी नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी ग्रामीणों की मांग को जब तक पूरा नहीं होती है तो हम आदिवासी समाज एवं गैर आदिवासी समाज के लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज एवं गैर आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।



