गोड्डा

लघु सिंचाई गणना को लेकर ग्रामवार सिंचाई स्रोतों का सर्वेक्षण करने का निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में सप्तम लघु सिंचाई गणना हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। दौरान सातवीं लघु सिंचाई गणना को लेकर ग्रामवार सिंचाई स्रोतों का सर्वेक्षण करने हेतु मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इस गणना का उद्देश्य जिले में विभिन्न जल स्रोतों, ग्रामवार सिंचाई योजनाओं, जल निकायों और लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का डेटा इकट्ठा करना है, ताकि केंद्र सरकार की जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।
कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त के द्वारा डाटा संग्रहण हेतु प्रगणक के रूप में रोजगार सेवक पंचायत सेवक एवं जन सेवक को प्रतिनियुक्त करते हुए आगामी 15 नवंबर 2025 तक सर्वे के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। दौरान जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा, संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय  अभियंता सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button