असम

असम के कमलपुर में मंत्री चंद्रमोहन पाटोवारी ने किया  

‘शुश्रुषा सेतु’ के तहत विधानसभा क्षेत्रीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : असम सरकार के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख योजना ‘शुश्रुषा सेतु’ के तहत कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिंगरपाड़ा पातीदरंग उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का शुभ उद्घाटन असम सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तथा कामरूप जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रमोहन पाटोवारी ने किया।उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में मंत्री पाटोवारी ने कहा कि राज्य सरकार ‘शुश्रुषा सेतु’ के जरिए प्रत्येक गरीब व्यक्ति के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य के सभी 126 विधानसभा क्षेत्रों में रोग निदान और उपचार सेवाएं दी जा रही हैं, खासकर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और किशोर-किशोरियों को प्राथमिकता दी जा रही है। शिविर में हृदय, स्नायु, आनुवंशिक रोग, यकृत, गुर्दा, आंख और कान-नाक संबंधी बीमारियों समेत 50 से अधिक रोगों के परीक्षण, उचित चिकित्सा एवं मुफ्त पुनः परीक्षण की सुविधा दी गई। गंभीर रोगों के मरीजों को चरणबद्ध तरीके से उन्नत एवं निःशुल्क उपचार के लिए विशेष सुविधाओं वाले अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था की गई है। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त रोग परीक्षण, दवा वितरण और स्वास्थ्य परामर्श सेवाएं भी दी गईं। उल्लेखनीय है कि इस स्वास्थ्य शिविर में 2,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 140 लोगों को उन्नत चिकित्सा सेवाओं के लिए भेजा गया। आज के कार्यक्रम में कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिगंत कलिता, कामरूप जिला के आयुक्त देव कुमार मिश्रा, कामरूप के अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) मुनमी कलिता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button