बहराइच
केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति नानपारा की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नानपारा बहराइच। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक तहसील अध्यक्ष अनिल पाण्डेय की अध्यक्षता में कंप्यूटर माण्टेसरी स्कूल बायपास चौराहा नानपारा में हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय दुर्गा पूजा महा समिति संरक्षक रेखा पाण्डेय नगर अध्यक्ष भाजपा रहीं। बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल के सुरक्षा व्यवस्था पूजा पाठ आरती एवं गायघाट में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की चर्चा हुई एवं इसके लिए विचार मंथन करते हुए बृहत योजना रचना बनाई विसर्जन के दौरान किसी तरह की कोई समस्या ना हो इस पर सभी पदाधिकारी ने विशेष रूप से जोर दिया एवं अगली बैठक तहसील अध्यक्ष अनिल पाण्डेय के आवास पर होना तय किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी के साथ बैठकर विसर्जन की योजना रचना एवं सभी कार्यों के समीक्षा किया गया। खराब मौसम बारिश के बावजूद शांतिपूर्वक अच्छे ढंग से मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सभी दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के सभी पदाधिकारी का तहसील अध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी, सीओ प्रद्युमन सिंह, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय एवं पूरी भाजपा नगर कार्यकारिणी को सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया बैठक को संरक्षक रेखा पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, तहसील महामंत्री अभिषेक शुक्ला, विपिन सिंह, जितेंद्र जायसवाल, तहसील उपाध्यक्ष बंशीधर रस्तोगी, गुड्डी शुक्ला, बसंत त्रिपाठी, विजय मिश्रा, तहसील मंत्री राजाराम गौतम, गोपाल चौरसिया, प्रेम बाबू गौतम, शत्रुहन सभासद, सौरभ वाल्मीकि, राजेश श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, नगर अध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता नगर मंत्री आशीष गौतम, राम आसरे आदि उपस्थित रहे।



