नजीब पंक्ति की पेशकश, पाकुड़ ने फिर रचा इतिहास, उपायुक्त को मिली राष्ट्रीय मंच पर सम्मान
Presented by Najeeb Pankti, Pakur creates history again, Deputy Commissioner receives national recognition

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। विगत शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 को पाकुड़ जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। जिले के उपायुक्त मनीष कुमार को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘आदिकर्मयोगी अभियान’ नेशनल कॉन्क्लेव में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान “Outstanding Performance & Innovative Initiatives in Advancing Inclusive Tribal Development” के साथ ‘बेस्ट परफॉर्मेंस जिला’ होने का प्रतीक है। यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि पाकुड़ की कर्मठ टीम, समर्पित अधिकारियों और सबसे बढ़कर, हमारे जनजातीय बंधुओं के समावेशी विकास के लिए किए गए निस्वार्थ प्रयासों का राष्ट्रीय मंच पर मिला प्रमाण है। यह सम्मान साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद, दृढ़ संकल्प और नवाचार से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। यह उपलब्धि जिले के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।



