पाकुड़

जिला परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत की धुन से गूंजा परिसर

Flag hoisting at the Zila Parishad office; the premises resonated with the tune of the national anthem.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराते ही राष्ट्रगीत की धुन से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। ध्वजारोहण समारोह में डीसी, डीडीसी, एसपी समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश के प्रति सम्मान एवं एकता का संदेश दिया। समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button