गोड्डा

गोड्डा महागामा के शांति नगर में गंदगी का अंबार

कन्या प्राथमिक विद्यालय के पीछे फैली दुर्गंध, नगर पंचायत पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा। महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के शांति नगर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के पीछे इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों में कचरा और गंदा पानी जमा होने से आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूल आने-जाने वाले छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लंबे समय से इस क्षेत्र की सफाई नहीं की गई है। सड़कों के किनारे कचरे के ढेर, प्लास्टिक और गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विद्यालय परिसर पर भी असर विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि गंदगी के कारण बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत होती है। कई बार सफाई की मांग नगर पंचायत से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कचरा होने पर यह स्थिति और भी खतरनाक रूप ले लेती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता स्थानीय लोगों ने बताया कि गंदगी और जलजमाव के कारण डेंगू, मलेरिया और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों में बीमारी का डर बना हुआ है।नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों पर चल रही है। मौके पर न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरा उठाने की कोई व्यवस्था। लोगों की मांग स्थानीय लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और कहा है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाए, अन्यथा वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button