पाकुड़

डीसी ने स्थानीय दुकानों से 5 हजार दीये खरीदकर, वोकल फॉर लोकल अभियान को दिया बढ़ावा

DC promotes Vocal for Local campaign by purchasing 5000 diyas from local shops

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दीपावली पर्व के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को शहर के कीताझोर क्षेत्र में स्थानीय कुम्हार भाइयों एवं बहनों से मुलाकात कर उनसे मिट्टी के दीये खरीदे।उपायुक्त ने स्थानीय दुकानों से दीये खरीदकर छोटे दुकानदारों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार केवल रोशनी का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और साझेदारी का प्रतीक है। हमें अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि दीपावली की खरीदारी स्थानीय दुकानों से करें, जिससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहयोग मिले और स्थानीय बाजार सशक्त बनें। उपायुक्त ने कहा कि “दीयों की रोशनी तभी सार्थक है, जब वह किसी गरीब दुकानदार के घर में भी खुशियों की ज्योति जलाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि दीपावली के दौरान स्वदेशी, पर्यावरण- सम्मत एवं स्थानीय उत्पादों को ही प्राथमिकता दें तथा पटाखे छोड़ते समय सावधानी बरतें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद, प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी, पाकुड़ बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं अंचलाधिकारी पाकुड़ अरबिंद कुमार बेदिया समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button