हापुड़

रेबन मीट प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव से मची अफरा तफरी …

अधिकारी मौके पर पहुंच जांच में जुटे...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ (यूपी)  –  हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित रेबेन मीट प्लांट में देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। तकनीकी टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, आज देर शाम रेबन मीट प्लांट के कोल्ड स्टोरेज सेक्शन में अचानक गैस का दबाव बढ़ गया । जिससे पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही देर में तेज दुर्गंध मीट प्लांट के चारों ओर फैल गई। प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वे अपनी जान बचाने के लिए प्लांट से बाहर की ओर भागने लगे । सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और ज़दीज़ चौकी इंचार्ज प्रवीण चौधरी मौके पर पहुंच गए । पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने तुरंत मीट प्लांट को खाली कराया और प्लांट प्रबंधन को सूचित किया। तकनीकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते  हुए गैस रिसाव वाले हिस्से की पहचान की और मुख्य वॉल्व बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया ।

फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद प्लांट में स्थिति सामान्य हो गई । हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। फिलहाल, गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

हापुड में सीएफओ अन्य शर्मा ने बताया कि , रामपुर रोड स्थित रेवन फूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर जाकर जानकारी की गई तो फैक्ट्री के रिफ्रेशमेंट सेक्शन  में सेफ्टी वाल लीक होने से अमोनिया गैस का रिसाब हो गया था , तुरंत ही सेक्शन में काम कर रहे लेबर को बाहर निकाल कर टेक्नीशियन द्वारा सेफ्टी बाल को सही कर दिया गया था जिससे गैस का रिसाब बंद हो गया है किसी तरह के कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है । मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button