अमरोहा

मन की बात के 127वें एपिसोड को नगर में सामूहिक रूप से सुना गया

'नए भारत' के निर्माण का संकल्प ।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर मे रविवार की सुबह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल के नगर स्थित आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 127वाँ एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया।
​कार्यक्रम सुनने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करने और ‘नए भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।​’मन की बात’ के मुख्य बिंदुओं में छठ महापर्व को सामाजिक एकता का प्रतीक बताना, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश की सुरक्षा-व्यवस्था की नई शक्ति का उल्लेख, और भ्रष्टाचार-मुक्त भारत, ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा पर्यावरण संरक्षण पर बल देना शामिल रहा। प्रधानमंत्री ने 31 अक्टूबर को होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में भाग लेने का भी आह्वान किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल (एडवोकेट), उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष आम्रपाली गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button