विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो स्टीफन मरांडी द्वारा घाटशिला उपचुनाव में चलाया गया जनसम्पर्क अभियान
MLA and star campaigner Prof. Stephen Marandi launched a public relations campaign in the Ghatsila by-election.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
घाटशिला उपचुनाव में सोमवार को महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह- स्टार प्रचारक प्रो स्टीफन मरांडी ने घाटशिला विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सुधीरडीह सहित अन्य गांवों में इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में वोट देने का अपील घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जनता से किया। विधायक व स्टार प्रचारक प्रो स्टीफन मरांडी ने आम जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी हितों की सुरक्षा, जनजातीय धरोहरों और उनकी अस्मिता की रक्षा के लिए एकमात्र झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी ही कर सकता है । इसलिए इस उपचुनाव में झामुमो के जुझारू उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी से भारी मतों से विजयी बनायें। इस बीच वहां की मतदाताओं ने अपना बहुमूल्य वोट श्री सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में देकर उन्हें विजय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झामुमो पार्टी के कई गणमान्य नेताओं के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।



