प्राइवेट वाहनों को चला कर कॉमर्शियल वाहनों के नाम पर लाखो रूपये का फर्जी बील भुगतान का उजागर
Fake bill payments worth lakhs of rupees in the name of commercial vehicles by using private vehicles exposed

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कॉमर्शियल वाहनों के नाम पर प्राइवेट वाहन चलवाकर फर्जी बिल भुगतान करने के संबंध में हेमेंद्र कुमार ने बी०सी०सी०एल० प्रबंध निदेशक को लिखा मांगपत्र। हेमेंद्र ने पत्र में मांग करते हुए कहा हैं कि बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन धनबाद (झारखंड) में केन्द्रिय वाहन निकाय विभाग के वरीय प्रबन्धक (साहु साहब) के मिलीभगत से क्यों नहीं घपला होगा? जबकि वरीय प्रबन्धक (साहु साहब) वेंडर के घर में रहते हैं। वरीय प्रबन्धक साहु साहब के मिलीभगत और Vendor के मिलीभगत से लाखो रूपये का घपला किया जा रहा है। वरीय प्रबन्धक वाहनों का भेन्डर के मिलीभगत से खुलेआम नियम को ताक पर रखकर हर महीना लगभग 50 लाख रूपये का बील का भुगतान करवाया जा रहा है। जबकि ऐसे मामलों में सजा एवं जुर्माना दोनो का प्रावधान है। हेमेंद्र कुमार ने आग्रह करते हुए कहा है कि उपरोक्त विषय को जाँच कर जो भी इसमें दोषी हैं। उनको दंडित करने का कृपा प्रदान करें। ताकि हर महीने कम्पनी का लाखो रूपये का हो रहे नुकसान को बचाया जा सके।



