खैरथल
शहर से लेकर गांव तक अवारा कुत्तों का आतंक, कई हुए जख्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : सर्दी का मौसम आरम्भ होते ही गलियों में घूमने वाले आवारा स्वानो द्वारा आमजन को काटने की घटनाये आरम्भ हो गई है
शनिवार को तीन अलग अलग स्थानों पर एक बच्चे,एक महिला सहित एक व्यक्ति को कुत्तो द्वारा काटे जाने पर शनिवार शाम करीब साढ़े छ बजे सेटेलाइट अस्पताल में लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास रिक्शा लेकर अपने घर जा रहे वार्ड 29 निवासी 52 वर्षीय किशनचंद पुत्र चेला राम सिंधी को पीछे से आकर पैर में काट खाया और लहूलुहान कर दिया वहीं शहर के वार्ड 12 अम्बेडकर चौराहे के पास घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चा देवा पुत्र चेतन जाटव को कूल्हे के निचे काट खाया!उधर, तीसरी घटना समीपवर्ती ग्राम मोहम्मदपुर में घटित हुई जहाँ 50 वर्षीय महिला सुदेश पत्नी सुबेसिंह को घर के बाहर ख़डी हुई को हाथ व पैर में बुरी तरह से नोच डाला!तीनो स्वान से पीड़ितों को एक ही समय शाम साढ़े छ बजे सेटेलाइट अस्पताल में पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सको नें प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया!
उल्लेखनीय होगा गत वर्ष सर्दियों के मौसम में खैरथल क्षेत्र में दर्जनों घटनाओ होने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था जिसमे एक बालिका की कुत्तो के झुंडो द्वारा हमला करने पर मौत हो गई
नगर परिषद खैरथल के पार्षद मनोज बुराहडिया ने बताया नगरपरिषद ने पहले कुत्ते पकड़ने का और इंजेक्ट कर वापस छोड़ने का बड़ा ठेका दिया था उसके बाद भी कोई सुधार नही हुआ है आमजन आज भी शहर में स्वानो का शिकार हो रहा है शहर के लोगों में डर भी है


