शहीद भगतसिंह चौक पर श्रद्धांजलि सभा: मालार्पण कर शहीदों को किया याद, भगतसिंह के विचारों पर हुई चर्चा

एनपीटी खैरथल ब्यूरो
खैरथल: शहीद दिवस पर शहीद भगतसिंह चौक किशनगढ रोड़ पर शहीद भगतसिंह, राजगुरू,सुखदेव को मालार्पण कर श्रृद्धाजंलि दी गई और शहीदों के विचारों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर बोलते हुए संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश रोघा ने कहा भगतसिंह, राजगुरू,सुखदेव आजादी के असली हीरो है जिन्होनें फांसी स्वीकार की ,माफ़ी नही आज युवाओ को उनके विचारो और त्याग को पढ़ना चाहिए! किसान नेता टिल्लू शर्मा भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी जीवन की महत्वपूर्ण बाते बताई।इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह पार्षदडॉक्टर बी एस खालसा रणजीत सिंह बंटी सिंह चरण सिंह दौलत सिंह टिंकू पार्षद किसान नेता टिल्लू शर्मा करण सिंह गुरुजी ,प्रेम कौशिक, ओमप्रकाश रोघा सुभाष चंद्र पूर्व अध्यक्ष हेमंत मिस्त्री पूर्व पार्षद बलबीर सिंह डॉक्टर अनुराग कौशिक सरदार महेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा धर्मराज शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी