झुंझुनू
सुलताना थाने में नवांगतुक सीआई रविन्द्र कुमार का स्वागत एसआई संतोष मील को दी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सुलताना। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं सुलताना ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र धनखड़ ने सुलताना पुलिस थाने में नवांगतुक थानाधिकारी सीआई रविन्द्र कुमार का स्वागत किया और एस आई संतोष मील को विदाई दी। राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक प्रभारी राकेश बोरायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दाताराम धनखड़, ब्लॉक महासचिव पंच राजू लाम्बा एवं संयुक्त सचिव जगदीश लाम्बा ने इसी समय सुलताना थाने में पदोन्नत हुए अनिल कुमार, राजकुमार, कृष्णा कुमार हेड कांस्टेबल से एएसआई बनने पर व सत्यवीर कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने पर स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रवक्ता बलबीर नेहरा ने किया।इस अवसर पर भुकाना के पूर्व सरपंच रणवीर सिंह डूडी, एडवोकेट सुरेन्द्र चनाना, पालाराम पदमपुरा ने भी स्वागत किया।


