बोकारो

भाजपा नेता यदुनंदन जायसवाल बने धनबाद दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य ।

कसमार में खुशी की लहर लोगों ने दी बधाइयां।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो ।

बोकारो । जिले के कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री यदुनंदन जायसवाल को भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड धनबाद मंडल के अंतर्गत दूर संचार सलाहकार समिति( TAC )का सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री जायसवाल को निदेशक उर्वशी सांगवान ने पत्र के माध्यम से उपर्युक्त जानकारी दी है। श्री जायसवाल ने अपने मनोनयन की सहर्ष स्वीकृति महाप्रबंधक धनबाद व्यापार क्षेत्र भारत संचार निगम लिमिटेड धनबाद मंडल जो इस समिति के सदस्य सचिव हैं को प्रदान कर दिए हैं। श्री यदुनंदन जायसवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं तथा वह जनसंघ के समय से पूरी निष्ठा के साथ जुड़े हुए पुराने समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं। वे कसमार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष एवं प्रखंड 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कसमार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा के आयोजन में भी इनका महत्वपूर्ण भूमिका रहता है। इनका गिरिडीह लोकसभा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय एवं गोमिया के भूतपूर्व विधायक छत्रु राम महतो वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित भारतीय जनता पार्टी के साथ अच्छा संबंध रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता के साथ धार्मिक आयोजन में भी इनका योगदान महत्वपूर्ण होता है। राजनीतिक पकड़ भी इनका हमेशा काफी बेहतर रहा है। इनके इस मनोरंजन से कसमार में खुशी व्याप्त है। बधाई देने वालों में लक्ष्मण कुमार नायक बाणेश्वर महतो छोगा लाल सिंह परमेश्वर नायक सुरेंद्र महतो रामलाल ठाकुर शैलेंद्र भूषण शर्मा तुलसीदास जायसवाल अजय कुमार ठाकुर सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी ने बधाई दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button