कानपुर

मासूम चेहरों में जो चमक है वही हमारे प्रयासों की असली सफलता है : अध्यक्षा कंचन गुप्ता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : बाल दिवस पर क्लब एंजल्स ने मदद की राह एनजीओ के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान हर बच्चा देश का भविष्य है। इन मासूम चेहरों में जो चमक है वही हमारे प्रयासों की असली सफलता है। बाल दिवस के शुभ अवसर पर क्लब एंजल्स ने समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के बीच खुशी और उम्मीद की किरण जगाने का सुंदर प्रयास किया। क्लब के सदस्यों ने स्लम क्षेत्र के बच्चों को नोटबुक्स,पेंसिल्स,पेंसिल्स पाउच,क्रेयॉन कलर पेंसिल आदि स्टेशनरी सामग्री भेंट की साथ ही बच्चों ने बिस्किट, केक,चिप्स,चॉकलेट जूस,चोको पाई जमकर खूब खाया पिया। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे माहौल को भावनाओं और उत्साह से भर गया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ खेल खेले,गीत गाए और बाल दिवस को एक सच्चे उत्सव की तरह मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य था उन बच्चों को यह एहसास दिलाना कि वे समाज के लिए अनमोल हैं और उनका बचपन भी खुशियों से भरा होना चाहिए क्लब की अध्यक्षा ने कंचन फैशन की तरफ से बच्चों को कपड़े भी दिए। क्लब एंजल्स लंबे समय से सामाजिक कार्यों, शिक्षा,स्वच्छता,महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बाल दिवस का यह आयोजन उसी संवेदनशीलता और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण रहा। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा कंचन गुप्ता,पूजा मितल अनु मिश्रा,मनीषा दुबे सोनल गुप्ता,उर्वशी,रीतू तन्वी अग्रवाल,विजेता शर्मा,आकांशा अग्रवाल,नेहा जैन,पूजा गुप्ता,रोज़ी घई,कंचन तिवारी,सोनम अग्रवाल एवं प्रीति दिवाकर सहित आदि मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button