
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भारतीय जनता मजदूर संघ देशभर में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए सतत रूप से कार्यरत एक अग्रणी राष्ट्रीय संगठन है। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए संगठन द्वारा अनेक महत्वपूर्ण पहल की जाती हैं। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरेंद्र राजा को सचिव राष्ट्रीय गौपालक श्रमिक सशक्तिकरण एवं कल्याण बोर्ड के पद पर मनोनीत किया है। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव राजू शेर सिंह चौहान द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन में उत्साह का वातावरण है। यह नियुक्ति गौपालक श्रमिकों के हितों, उनकी समस्याओं के निराकरण और उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भारतीय जनता मजदूर संघ ने हरेंद्र राजा को उनके उज्ज्वल भविष्य और दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।



