बेतुल

बैतूल 16 नवंबर बजरंग दल नशा मुक्त भारत बनाने रन फॉर हेल्थ का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 16 नवंबर को सारणी के नगर पाथाखेड़ा में भारत को नशा मुक्त बनाने रन फॉर हेल्थ का आयोजन बजरंग दल द्वारा किया गया
जिसमें युवा शक्ति के माध्यम से समाज को संदेश दिया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल प्रखंड संयोजक निशांत भंडारे एवं जिला सत्संग प्रमुख विश्व हिंदू परिषद खेमराज झारखंड जी ने बताया कि राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत बनाने स्वस्थ जागरूकता नशा छोड़ो देश जोड़ो स्वस्थ भारत सशक्त भारत बनाने के आवाहन में बजरंग दल का यह कार्यक्रम किया जा रहा है कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री लल्लन यादव ने बताया कि पूरे मध्य भारत प्रांत के सभी जिलों में बजरंग दल द्वारा रन फ़ॉर हेल्थ का कार्यक्रम किया जा रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि भारत को युवा देश माना जाता है हमें युवाओं को नशे से बचाकर युवा शक्ति का राष्ट्र निर्माण करना है आंकड़ों से पता चलता है कि देश में 10 करोड लोग नशे की गिरफ्त में है जिनमें अधिकतर युवा है और यह चिंतन का विषय है।
 कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मधु जगदेव जी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख गजेंद्र सोनू सोनी जी जिला समरसता प्रमुख प्रमोद विश्वकर्मा जी समाजसेवी डब्बू पवार जी प्रखंड अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं प्रखंड मंत्री राहुल दडोरे जी की उपस्थित रही कार्यकर्ताओं में बबलू बिहारे, प्रदीप नागवंशी, कार्तिक गोखरू, सोनू, चेतन दास, हरीश, भानु, विशाल  एवं अभय उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button