बाराबंकी

शिवसैनिको ने बाल ठाकरे की तेरहवीं पुण्यतिथि पर किया नमन गद्दारों को मिटाने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी : शिवसेना संस्थापक शिवसेना सुप्रीमो स्व बाला साहब ठाकरे की तेरहवीं पुण्यतिथि के मौके पर शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के शिवसैनिको ने आज जिला मुख्यालय सोमैया नगर देवा रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम नमन किया इस मौके पर शिवसैनिको ने स्व बाला साहब ठाकरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया
          इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने शिवसैनिको को संबोधित करते हुए कहा कि पेशे से कार्टूनिस्ट रहे बाल ठाकरे को महाराष्ट्र में शिवसेना का गठन करने के उपरांत प्रखर हिंदू राष्ट्रवादी नेता के रूप में अपनी पहचान मिली। वह मराठी में अपने संगठन का मुखपत्र ‘सामना’ निकाला करते थे, जो आज भी प्रकाशित हो रहा है। फिल्मी जगत से उनका डीप कनेक्शन रहा है। सलमान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, बुरे वक्त में उन्होंने हर स्टार की हर संभव मदद की थी। एक्टर संजय दत्त जब टाडा कानून के तहत मुश्किल में घिरे थे, उस समय में उन्हें बाल ठाकरे से हर संभव मदद मिली थी। ऐसे दयालु स्वभाव के थे बाला साहब जिनकी दयालुता का भाजपा ने गलत फायदा उठाया और शक्ति प्राप्त होते ही शिवसेना को कुचलने और बांटने का षड्यंत्र रचा लेकिन शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हर बार की तरह मजबूत खड़ी रही
           इस अवसर पर पार्टी जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी ने कहा कि शिवसैनिको के लिए आज भी बाला साहब वंदनीय है जिनका स्थान कोई भी नहीं ले सकता कुछ लोगों ने बाला साहब के सपनो और पार्टी के साथ गद्दारी करने का कुत्सित प्रयास किया उसके लिए शिवसैनिक उन तत्वों को कभी माफ नहीं करेंगे आज साहब की पुण्यतिथि पर हम सब गद्दारों को समाप्त करने का भी संकल्प लेते है
        इस मौके पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, जिला सचिव चंद्र शेखर, जिला सचिव हेमेंद्र सोनी, युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, राम सनेही घाट तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा त्यागी,भवानी सेना राम नगर प्रमुख जय देवी,भवानी सेना निंदूरा ब्लाक प्रमुख आसमां बानो, निंदूरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद निगम,भवानी सेना नेता किरन देवी, निर्मला देवी,ऋषि वर्मा, राम सनेही घाट तहसील प्रभारी फूल चंद वर्मा, रवि,संतोष,राहुल गुप्ता,सरवन बाबा , अशोक कुमार राम सिंह शिल्पकार,पुरुषोत्तम मिश्रा,ननकऊ महाराज आदि उपस्थित थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button