ललितपुर

नपाध्यक्ष ने सिविल लाइन में किया निरीक्षण

अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा लें भवन स्वामी

वार्ड पार्षद कुन्दन पाल के आवास पर हुआ नपाध्यक्ष का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। शहर को साफ-सुन्दर-स्वच्छ, गड्ढा मुक्त, लाईटिंग व्यवस्था सहित शहर में अन्य विकास कार्य कराये जाने लिए चलाये जा रहे निरीक्षण अभियान के अंतिम दिन नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने वार्ड नं. 17 मोहल्ला सिविल लाइन का वार्ड पार्षद कुन्दन पाल, नगर पालिका की टीम सहित जल निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को सुना। वार्ड में कई जगह वार्ड की गलियों में पालिका की नालियों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया, जिससे नालियां चौक होने  से उनकी साफ-सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही थी। निर्देशित किया गया कि समस्त नालियों पर हुए अतिक्रमण हो वह स्वयं ही हटा लें, अन्यथा की स्थिति में अतिक्रमण को हटाते हुए सामग्री जब्त कर ली जाएगी। वार्ड में अनेक स्थानों पर गंदगी पाई गई, जिस पर प्रभारी सफाई निरीक्षक एवं स्वास्थ्य नायक को वार्ड में व्याप्त गंदगी को हटाये जाने के निर्देश दिये। वार्ड में अनेक गलियां ऐसी है जो जल निगम द्वारा द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है, उन सभी सड़कों की मरम्मत कराये जाने हेतु जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। वार्ड में स्थित क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे जल निगम द्वारा कई सड़के क्षतिग्रस्त किये जाने पर अध्यक्ष द्वारा जल निगम के अधिकारियों से समय से कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। पार्षद कुन्दन पाल के आवास पर वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष सोनाली जैन का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button