ललितपुर

विश्व धरोहर सप्ताह का नेमवि में हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विश्व धरोहर सप्ताह पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण झांसी मंडल द्वारा नेहरू महाविद्यालय में सांस्कृतिक जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, भारत के विश्व विरासत स्थलों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं संास्कृतिक प्रस्तुति आदि का आयोजन किया। प्रतियोगिता में नेमवि के समस्त विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारतीय एवं बुंदेलखंड की धरोहरों एवं स्मारकों का चित्रांकन किया एवं चित्रांकन के उपरांत छात्र-छात्राओं को छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। मुख्य अतिथि डीएम सत्य प्रकाश, विशिष्ट अतिथि डा.रमेश किलेदार, प्रबंधक प्रदीप चौबे, प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री उपस्थित रहे। संचालन अधीक्षण पुरातत्वविद डा.प्रवीण सिंह ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button