बरेली

51 फुट ऊंची श्रीराम प्रतिमा का कार्य लगभग पूरा, तैयारी में जुटे अफसर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए बीडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने मंगलवार को विभिन्न प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक्षण किया।
बीडीए उपाध्यक्ष ने रामायण वाटिका, नाथ म्यूजियम और साइंस पार्क का भी निरीक्षण किया इस दौरान रामगंगा नगर आवासीय योजना स्थित रामायण वाटिका में स्थापित की जा रही 51 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के कार्य को देखा, जो कि लगभग पूर्ण हो चुका है। इस दौरान उन्होंने दिशा निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही या लेटलतीफी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री बीडीए की पीलीभीत बाईपास रोड पर विकसित की जाने वाली नई टाउनशिप के साथ ही रामायण वाटिका, नाथ म्यूजियम, साइंस पार्क, रूद्रावनम व इंडस्ट्रियल टाउनशिप का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए बीडीए ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने मंगलवार को विभिन्न प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक्षण किया।
बीडीए उपाध्यक्ष ने रामायण वाटिका, नाथ म्यूजियम और साइंस पार्क का भी निरीक्षण किया इस दौरान रामगंगा नगर आवासीय योजना स्थित रामायण वाटिका में स्थापित की जा रही 51 फुट ऊंची भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा के कार्य को देखा, जो कि लगभग पूर्ण हो चुका है। इस दौरान उन्होंने दिशा निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि काम में लापरवाही या लेटलतीफी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button